'विकसित तमिलनाडु से ही बनेगा विकसित भारत', PM मोदी ने तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने तमिलनाडु में करीब 5,650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं में ऊर्जा, सड़क, रेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कनेक्टिविटी मजबूत होगी और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे तमिलनाडु के साथ-साथ पूरे देश के विकास को भी गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तिरुचिरापल्ली में बुधवार को जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत (Viksit Bharat) का सपना तभी पूरा होगा, जब तमिलनाडु जैसे राज्यों का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य एक विकसित तमिलनाडु के जरिए विकसित राष्ट्र का निर्माण करना है।

क्या आज धरती पर गिरेगा सैटेलाइट (2)

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुचिरापल्ली में 5,650 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों के कल्याण और राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दिन-रात विकास को गति देने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है।

End of Feed