देश

'लाल डायरी खोलेगी काले राज', सीकर में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले-बापू का नारा था 'क्विट इंडिया'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2023, 01:47 PM IST

PM Modi Sikar Rally : पूर्व मंत्री राजेंद्र लोढ़ा की 'लाल डायरी' का जिक्र करते हुए पीएम राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 'यह लाल डायरी कांग्रेस के काले राज का खुलासा करेगी।' पीएम ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन पार्टी बन गई है।

Image

सीकर में पीएम मोदी की रैली।

Photo : ANI

PM Modi Sikar Rally : मणिपुर हिंसा पर बार-बार घेरने वाले विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तीखा हमला बोला। सीकर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष के नए गठबंधन 'INDIA' पर जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'कुकर्म सामने न आने पाएं इसलिए इन्होंने अपना नाम यीपीए से बदलकर 'इंडिया' रख लिया। महात्मा गांधी ने 'क्विट इंडिया' का नारा दिया था। इस नारे 'क्विट इंडिया' ने आजादी की लड़ाई में जोश भरा था।' पीएम ने कहा कि कांग्रेस अब दिशाहीन पार्टी बन गई है।

'लाल डायरी' के जरिए गहलोत सरकार पर हमला

पूर्व मंत्री राजेंद्र लोढ़ा की 'लाल डायरी' का जिक्र करते हुए पीएम राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 'यह लाल डायरी कांग्रेस के काले राज का खुलासा करेगी।'

झूठ की दुकान का नया कांड है लाल डायरी-पीएम

चुनावी रंग में उतरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विधानसभा चुनाव में यह डायरी कांग्रेस को हराने का काम करेगी। यह लाल डायरी कांग्रेस की झूठ की दुकान का नया कांड है। इस पार्टी के काले एवं गहरे राज इस लाल डायरी में दर्ज हैं।' पीएम ने कहा कि राजस्थान से बस एक ही आवाज आ रही है, वह आवाज है-कमल जीतेगा और कमल खिलेगा।

विकास योजनाओं का उद्घाटन किया

इससे पहले पीएम ने सीकर में विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने किसानों के हित में अपनी सरकार द्वारा किए गए फैसलों एवं उनसे जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान समृद्धि योजना के तहत आज किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। इस साल के आखिर तक देश में पौने दो लाख से ज्यादा किसान समृद्धि केंद्र और बनाए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article