पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर PM मोदी बैक-टू-बैक कर रहे बात; मैक्रों सहित इन देशों के प्रमुखों से चर्चा

West Asia Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे सैन्य तनाव के बीच कई देशों के प्रमुखों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की।

West Asia Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे सैन्य तनाव के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। इससे पहले, पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद से बातचीत की।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

मैक्रों से क्या कुछ बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मेरे प्रिय मित्र, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी पश्चिम एशिया की स्थिति पर बातचीत हुई। हमने तनाव कम करने की तत्काल जरूरत और संवाद व कूटनीति की ओर वापस लौटने पर जोर दिया। हम क्षेत्र और दुनिया में शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपने करीबी समन्वय को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

End of Feed