Modi in Bihar: इशारों-इशारों में लालू पर बरसे पीएम मोदी, बोले- डर पैदा करने वालों को...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 05:02 PM IST

Bihar News: पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब फिर से डबल इंजन की सरकार है। बिहार में राजग सरकार ने वंशवादी शासन को हाशिये पर धकेल दिया है। वहीं नीतीश कुमार ने मोदी को आश्वासन दिया कि 'मैं हमेशा राजग के साथ रहूंगा।'

PM Modi Slams Lalu Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने वंशवादी शासन में शामिल और लोगों के मन में डर पैदा करने वालों को हाशिये पर धकेल दिया है। उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल का भी जिक्र किया और जमकर जुबानी हमला बोला।

PM Modi in Bihar

लालू-राबड़ी पर बरसे पीएम मोदी।

बिहार में अब फिर से डबल इंजन की सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी ‘गारंटी’ है कि बिहार में विकास हो, कानून का शासन हो और यहां की महिलाएं भय से मुक्त रहें और अपने तीसरे कार्यकाल में भी वह इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे। भाजपा नीत राजग में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए मोदी ने कहा, 'बिहार में अब फिर से डबल इंजन की सरकार है। राजग ने बिहार में राजनीतिक परिवारवाद को हाशिए पर धकेल दिया है।'

End of Feed