देश

भरे मंच से नीतीश कुमार ने कह दी ऐसी बात, पीएम मोदी लगे हंसने, दोनों की केमिस्ट्री देख लालू-तेजस्वी नहीं होंगे खुश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 2, 2024, 05:08 PM IST

PM Modi Bihar Visit: एक रैली के दौरान नीतीश कुमार से भरी मंच से ऐसी बात कह दी कि पीएम मोदी समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। जनता से लेकर नेता तक ठकाके मारने लगे।

Image

पीएम मोदी और नीतीश कुमार एक प्रोग्राम के दौरान

Photo : ANI

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर थे। इस दौरान बिहार के सीएम और जदयू मुखिया नीतीश कुमार भी उनके साथ थे। एक रैली के दौरान नीतीश कुमार से भरे मंच से ऐसी बात कह दी कि पीएम मोदी समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। जनता से लेकर नेता तक ठहाका मारने लगे। नीतीश कुमार और पीएम मोदी की ये केमिस्ट्री देखकर लालू यादव और तेजस्वी यादव जरूर खुश नहीं होंगे। क्योंकि कुछ दिनों पहले तक नीतीश कुमार उनके साथ थे और मोदी को हराने की बात कह रहे थे।

क्या बोले नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि वो अब कभी बीजेपी से अलग नहीं होंगे। पहले जब पीएम मोदी बिहार आए थे, तो नीतीश अलग थे। नीतीश कुमार ने कहा- आप (पीएम मोदी) फिर पधारे हैं यहां, बड़ी खुशी की बात है, आप पहले आए थे, और इधर हम गायब हो गए थे, आपको आश्वस्त करते हैं कि अब हम इधर-उधर होने वाले नहीं हैं। हम रहेंगे आपही के साथ।"

नीतीश कुमार की किस बात पर हंसे पीएम मोदी

पीएम मोदी को जब नीतीश कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि वो अब कहीं नहीं जाएंगे, उनके साथ ही रहेंगे। मतलब नीतीश का कहना था कि वो लालू यादव के साथ दोबारा नहीं जाएंगे, एनडीए में ही रहेंगे। पहले वो चले गए थे, पीएम मोदी इसी बात पर ठहाका मारकर हंसने लगे।

लालू-तेजस्वी नहीं होंगे खुश

आज मंच पर जिस तरह से नीतीश कुमार और पीएम मोदी के बीच केमिस्ट्री देखने को मिली है, उससे लालू यादव और तेजस्वी यादव बिलकुल खुश नहीं होंगे। जो नीतीश कुछ दिनों पहले तक लालू के साथ थे, मोदी को हराने की बात कहते थे, आज वो बीजेपी के साथ हैं और लालू को हराने की बात कर रहे हैं, लालू के शासन काल पर हमला बोल रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!