Global Business Summit 2025: टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 को पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि लास्ट टाइम जब वो इस समिट में आए थे, तब चुनाव होने ही वाले थे, तब उन्होंने विनम्रता से कहा था कि उनके तीसरे टर्म में भारत नई स्पीड से काम करेगा। आगे पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें संतोष है कि ये स्पीड आज दिख भी रही है और देश इसके समर्थन भी दे रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर जो सोच थी, उसपर निशाना भी साधा।
ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
पीएम मोदी ने आगे ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए कहा- "2014 में अगर देशवासियों ने हमें आशीर्वाद नहीं दिया होता... आप भी सोचिए, भारत में रिफॉर्म्स की एक नई क्रांति शुरू हुई है, मुझे नहीं लगता है कि ये हो सकता है, कतई नहीं होता, क्या इतने सारे बदलाव होते? देश तो पहले भी चल रहा था, कांग्रेस स्पीड ऑफ डेवलपमेंट और कांग्रेस स्पीड ऑफ करप्शन ये दोनों चीजों को देश देख रहा था, अगर वही जारी रहता तो क्या होता, देश का एक अहम टाइम पीरियड बर्बाद हो जाता।"
पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस को घेरा
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- "2014 में तो कांग्रेस सरकार ये लक्ष्य लेकर चल रही थी कि 2044 तक भारत को 11वें से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे, यानि तीस साल का टाइम पीरियड था, ये था कांग्रेस का स्पीड ऑफ डेवलपमेंट और विकसित भारत का स्पीड ऑफ डेवलपमेंट क्या होता है, ये भी आप देख रहे हैं, सिर्फ एक दशक में भारत टॉप 5 इकोनॉमी में शामिल हो गया है। साथियों मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं, अब अगले कुछ सालों में ही आप भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनते देखेंगे।"
