'कांग्रेस ने दशकों तक किया नजरअंदाज', PM मोदी ने पूर्वोत्तर को दी करोड़ों की सौगात; जानें 10 बड़ी बातें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 03:56 PM IST

PM Modi Slams Congress: पीएम मोदी ने असम, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने पूर्वोत्तर में सेला सुरंग समेत 55,600 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर दशकों तक पूर्वोत्तर के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्वोत्तर में 55,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिसमें सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सेला सुरंग भी शामिल है जो अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक हर मौसम में संपर्क सुविधा उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने ईटानगर में एक कार्यक्रम में मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर दशकों तक पूर्वोत्तर के विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

PM Modi in Northeast

कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी।

पूर्वोत्तर की अनदेखी करने का आरोप

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर दशकों तक पूर्वोत्तर की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि विकसित भारत के उद्देश्य को पूरा करने के लिए क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण है। मोदी ने असम में 17,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद यहां मेलेंग मेतेली पोथार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विरासत और विकास ‘डबल इंजन सरकार का मंत्र’ है।

End of Feed