Vibrant Gujarat Summit: PM बोले-अगले 25 वर्षों में बनेंगे विकसित देश, टॉप 3 में होगी इकॉनमी, यह मोदी की गारंटी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 01:27 PM IST

PM Modi at Vibrant Gujarat Summit: वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगी। भारत अभी विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

PM Modi at Vibrant Gujarat Summit: वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनका लक्ष्य देश को अगले 25 वर्षों में एक विकसित राष्ट्र बनाना है। जल्द ही भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है। भारत अभी विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगले 25 साल भारत के लिए अमृतकाल हैं।

PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 साल का समय भारत के लिए अमृतकाल।

अगले 25 वर्ष का समय भारत के लिए अमृतकाल

शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'हाल ही में भारत ने अपनी आजादी का 75वां वर्ष पूरा किया। अब भारत अपने अगले 25 वर्ष के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम कर रहा है। अपनी आजादी के 100वें वर्ष के जश्न तक हमने भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इसलिए 25 वर्षों का यह समय भारत का अमृतकाल है।'

End of Feed