क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए भारत-सऊदी अरब की भागीदारी जरूरी, प्रिंस सलमान से बोले PM मोदी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 02:55 PM IST

PM Modi Meets Saudi Crown Prince : पीएम मोदी ने ये बातें भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी परिषद की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। जी20 सम्मेलन के लिए भारत आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक हुई।

PM Modi Meets Saudi Crown Prince : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के लिए सबसे अहम रणनीतिक सहयोगियों में से सऊदी अरब एक है। दोनों देश तेजी से बढ़ने वाली दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए दोनों देशों का आपसी सहयोग बहुत मायने रखता है। पीएम मोदी ने ये बातें भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी परिषद की पहली बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। जी20 सम्मेलन के लिए भारत आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक हुई। इस द्विपक्षीय वार्ता में खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

saudi india meeting

द्विपक्षीय वार्ता करते पीएम मोदी एवं सऊदी के क्राउन प्रिंस। तस्वीर-MEA ट्विटर

आपसी संबंधों को नई दिशा यह बैठक-पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि यह वार्ता दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा और ऊर्जा देगी। यह बैठक मानवता की सेवा के लिए हमें मिलकर काम करने की प्रेरणा देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, पश्चिम एशिया एवं यूरोप के बीच बनने वाला इकोनामिक कॉरीडोर इस क्षेत्र के लोगों को के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी एवं आर्थिक विकास लेकर आएगा। इस समूचे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए आर्थिक क्षेत्र में भारत और सऊदी अरब का सहयोग काफी महत्वपूर्ण है।

End of Feed