'दोस्ती' पर ट्रंप के ट्वीट का PM मोदी ने दिया जवाब, बोले-'अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं का आदर करता हूं'

X पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हमारे संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन करने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भावनाओं का मैं आदर करता हूं।' पीएम ने कहा कि 'भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही सकारात्मक एवं भविष्योन्मुखी और वैश्विक रणनीतिक भागीदारी है।'

India US Relation: भारत-यूएस रिश्ते और 'अपनी दोस्ती' पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जवाब दिया। X पर अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि 'हमारे संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन करने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भावनाओं का मैं आदर करता हूं।' पीएम ने कहा कि 'भारत और अमेरिका के बीच बहुत ही सकारात्मक एवं भविष्योन्मुखी और वैश्विक रणनीतिक भागीदारी है।'

Narendra Modi

नरेंद्र मोदी। तस्वीर-PTI

ट्रंप ने क्या कहा...

पीएम मोदी के साथ मेरी मित्रता हमेशा बनी रहेगी। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं लेकिन अभी जो कुछ वह कर रहे हैं, उसे मैं पसंद नहीं करता हूं लेकिन भारत और अमेरिका के बहुत ही खास रिश्ते हैं। इसके बारे में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी इस तरह की चीजें हो जाती हैं।'

End of Feed