देश

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा आज से फिर शुरू, मौसम बिगड़ने के कारण पंजीकरण प्रक्रिया पर लगा दी थी रोक

Char Dham Yatra Resumed: प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले यात्रा रोक दी थी। अब अनुकूल मौसम के कारण श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

Image

बर्फ से ढका केदारनाथ मंदिर (Photo- PTI)

Uttarakhand Char Dham Yatra: एक बार फिर से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण 1 से 5 सितंबर तक चारधाम यात्रा का पंजीकरण और संचालन रोक दिया गया था। लेकिन अब यात्रा फिर से चालू हो गई है। इससे पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रोक दी थी। अब अनुकूल मौसम के कारण श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

आकाशवाणी समाचार के अनुसार, मौसम सुधरने व सड़कों की मरम्मत के बाद चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया है। हालांकि, बताया गया कि गंगोत्री और यमुनोत्री की तीर्थयात्रा अभी भी स्थगित है। वहां के रास्तों पर काम चल रहा है।

श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट

बता दें कि अगस्त की शुरुआत में उत्तरकाशी में आई आपदा के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आई। हालंकि, आमतौर पर मानसून के महीनों में संख्या कम ही रहती है। हाल ही में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सड़कों की मरम्मत सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए थे।

उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक कुल 42.82 लाख श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। इनमें से 12.91 लाख श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम, 14.75 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम, 6.69 लाख श्रद्धालु गंगोत्री धाम, 5.86 लाख श्रद्धालु गंगोत्री धाम और 2.51 लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब गए। इस दौरान लगभग 155 श्रद्धालुओं की मृत्यु अस्वस्थता के कारण हो गई, जबकि 15 की मृत्यु अन्य कारणों से हुई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article