PM Modi Red Fort Speech: PM मोदी ने इस बार कितने मिनट का दिया भाषण? जानें किस प्रधानमंत्री ने दिया है अब तक का सबसे लंबा स्पीच?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से 75 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। यह पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा संबोधन और अब तक का चौथा सबसे छोटा स्वतंत्रता दिवस भाषण रहा। 2025 में उन्होंने 103 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था। मोदी ने इस बार लाल किले से लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन किया और लगातार संबोधन के मामले में अब वह सिर्फ जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने 17 बार यह संबोधन दिया था।

PM Modi Red Fort Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन दिया, जो पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा और अब तक का चौथा सबसे छोटा स्वतंत्रता दिवस भाषण रहा। पिछले वर्ष 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने 103 मिनट का भाषण दिया था, जो उनका अब तक का सबसे लंबा संबोधन था। इससे पहले उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस (2024) पर 98 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था।

pm modi n

PM मोदी के 13वें संबोधन में बने ये खास रिकॉर्ड। ANI

साल 2024 से पहले प्रधानमंत्री मोदी का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था, जबकि उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में 56 मिनट का रहा था। शनिवार को मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन दिया। पिछले वर्ष उन्होंने लगातार 12 बार लाल किले से संबोधन देकर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा था और इस मामले में वह केवल जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार लाल किले की प्राचीन से देश को संबोधित किया था।

End of Feed