‘जनसेवा के 25 वर्ष’: पीएम मोदी ने साझा किया संघर्ष, संकल्प और सफलता का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने राजनीतिक जीवन की एक ऐतिहासिक उपलब्धि साझा की। उन्होंने बताया कि इसी दिन, अक्टूबर 2001 में, उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से वे अब सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि शेयर की। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से वे अब सरकार के प्रमुख के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

modi 25 years

प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर साझा की अपनी यात्रा (फोटो- @narendramodi)

प्रधानमंत्री मोदी ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक श्रृंखला में अपने अब तक के सफर, संघर्षों और उपलब्धियों को याद किया। पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए बताया कि जब उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया, तब राज्य भीषण भूकंप, चक्रवात, सूखा और राजनीतिक अस्थिरता जैसे संकटों से जूझ रहा था। उन्होंने लिखा, "मेरी पार्टी ने बेहद चुनौतीपूर्ण समय में मुझ पर भरोसा जताया। इन आपदाओं ने मेरी लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।"

End of Feed