देश

'भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की रही बड़ी भूमिका'; हरियाणा निकाय चुनाव में BJP की जीत पर बोले PM मोदी

Haryana Nagar Nikay Chunav: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की महाविजय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों का शुक्रियाअदा किया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाया कि उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम को भी सराहा।

Image

पीएम मोदी (फोटो साभार: @BJP4INDIA)

Photo : Twitter

Haryana Nagar Nikay Chunav: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की महाविजय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों का शुक्रियाअदा किया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाया कि उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम को भी सराहा।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय के लिए हरियाणा के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। यह जीत राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है।''

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। इस महाविजय में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही है, जिसके लिए मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।

भाजपा की महाविजय

हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवारों ने बुधवार को सात नगर निगमों में जोरदार जीत दर्ज की, जबकि दो अन्य नगर निकायों में पार्टी उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने धूल चटा दी।

सात नगर निगमों-गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव दो मार्च को हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए और उसी दिन 21 नगर समितियों में अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव भी हुए। पानीपत नगर निगम के महापौर और 26 पार्षदों के चुनाव के लिए नौ मार्च को मतदान हुआ था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article