चण्डीगढ़

विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर किया परोक्ष हमला तो CM को लेकर कही ये बात; स्पीकर बोले- हम सब आपके साथ

WFI Suspension Revoked: पहलवान विनेश फोगाट ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर बुधवार को परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी उसी बदमाश को दो दिन पहले कुश्ती फेडरेशन सौंप दिया गया। बता दें कि खेल मंत्रालय ने करीब 26 महीने बाद भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर लगा निलंबन हटा दिया है।

Image

पहलवान विनेश फोगाट (फोटो साभार: @Phogat_Vinesh)

Photo : Twitter

WFI Suspension Revoked: पहलवान विनेश फोगाट ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर बुधवार को परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी उसी बदमाश को दो दिन पहले कुश्ती फेडरेशन सौंप दिया गया।

WFI पर लगा निलंबन हटा

खेल मंत्रालय ने करीब 26 महीने बाद भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर लगा निलंबन हटा दिया है। इस फैसले का पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और डब्ल्यूएफआई के मौजूदा अध्यक्ष संजय सिंह ने स्वागत किया।

विनेश फोगाट के बयान पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि आप राजनीति से प्रेरित बात न करें। हम खिलाड़ी के तौर पर आपका सम्मान करते हैं। विनेश फोगाट ने आगे कहा कि राज्यपाल अभिभाषण में खिलाड़ियों की बात महज दो लाइन में ही समाप्त हो गई। उन्होंने पूछा कि 593 करोड़ रुपये खेलों पर खर्च हुए हैं या कुल खर्चा हुआ है?

खिलाड़ियों को नहीं मिल रही डाइट

उन्होंने कहा कि खेलों की नर्सरी चल रही है उसमें कोच को सैलरी और खिलाड़ियों को डाइट 10 माह से नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि 250 इनडोर जिम, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये आई है, अगर इतने आसान होते तो हर जगह उपलब्ध हो जाते।

मुख्यमंत्री पर भी बरसीं विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने कहा कि पेरिस ओलंपिक फाइनल में जो हुआ, परमात्मा को कुछ और मंजूर था, मुझे उसका बहुत दुख हुआ। उस दौरान देश मे बहुत सी बातें चल रही थी। उस समय हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा था कि सिल्वर मैडल जीतने वाले को जो मिलता है वही सम्मान हम देंगे, लेकिन उसका क्या हुआ?

उन्होंने कहा कि आप अपने वादे के बारे में सदन में बताएं की क्या रहा। लोग मुझसे पूछते हैं आपको कैश अवार्ड मिला होगा? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो आप सदन की सम्मानित सदस्य हैं। विनेश फोगाट ने कहा कि पैसे की बात नहीं है, सम्मान की बात है। इससे खिलड़ियों का हौंसला बढ़ता है। इस पर विधानसभा स्पीकर ने कहा कि हम सब आपके साथ हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें