बागेश्वर धाम पहुंचे PM मोदी, मंदिर में किया पूजा-पाठ; कैंसर हॉस्पिटल के शिलान्यास में बोले PM मोदी

PM Modi Bageshwar Dham Visit: बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया

Bhageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री छतरपुर में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखने और भोपाल में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (जीआईएस) 2025 का उद्घाटन करने के लिए मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और भारत के 300 प्रमुख व्यापारिक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है ।

PM Modi Bageshwar Dham Visit

पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना

चिकित्सा और विज्ञान अनुसंधान संस्थान में एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल शामिल होगा, जिसे 218 करोड़ रुपये की लागत से 36 महीने में बनाया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना और उद्योग जगत के नेताओं, नीति निर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को आकर्षित करना है। राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए 10.925 हेक्टेयर भूखंड की पहचान की गई है। कैंसर अस्पताल को 36 महीने में बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के जरिए गरीब कैंसर मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

End of Feed