PM Modi Putin Friendship: दोस्ती हो तो ऐसी! बिश्केक में एक ही कार में पीएम मोदी-पुतिन ने किया सफर

PM Modi Putin Friendship: पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती की एक और झलक बिश्केक में देखने को मिली। एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए एक ही कार से रवाना हुए। दोनों नेताओं की यह बॉन्डिंग चर्चा का विषय बन गई।

PM Modi Putin Friendship: पीएम मोदी और पुतिन की फ्रेंडशिप की एक और शानदार झलक दिखी है। दरअसल, बिश्केक में एससीओ समीट से पहले द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, नोमैड गेम्स इवेंट के लिए एक ही कार से रवाना हुए। दोनों नेताओं ने छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि दोनों नेताओं के बीच दोस्ती कितनी गहरी है।

modi putin

बिश्केक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक ही कार में सफर किया। ANI

इससे पहले जब पिछले साल दिसंबर में पुतिन भारत आए थे तो उस दौरान भी दोनों नेताओं ने एक कार में यात्रा की थी। रूस के राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के बाद पीएम मोदी उन्हें अपनी व्हाइट फॉर्च्यूनर में बैठाकर आवास पर ले गए थे।

End of Feed