पीएम मोदी ने SPG काफिले को आधा करने का दिया निर्देश, अमित शाह ने भी ​घटाया काफिला, कई सीएम एक्शन में आए

PM Modi SPG: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच पीएम मोदी ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मितव्ययिता पर जोर दिया था।

PM Modi on SPG Fleet: सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा के लिए तैनात विशेष सुरक्षा बल (SPG) को अपने काफिले में वाहनों की संख्या 50% तक कम करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, उन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की इच्छा जताई है, लेकिन अतिरिक्त खर्च से बचने के लिए नए वाहन खरीदने से मना किया है। एसपीजी ने निर्देश का पालन करना शुरू कर दिया है, साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ब्लू बुक में निर्धारित अनिवार्य सुरक्षा दिशानिर्देशों से कोई समझौता न हो। इसका असर भी साफ दिखने लगा है। आज पीएम मोदी सिर्फ चार गाड़ियों के काफिले से सेवा तीर्थ पहुंचे। अब कयास हैं कि सरकारी विभागों के खर्चों पर भी कैंची चलेगी।

SPG fleet

पीएम मोदी का SPG काफिला

पीएम के काफिले का आकार छोटा दिखाई दिया

दिल्ली से बाहर प्रधानमंत्री की हालिया यात्राओं के दौरान काफिले का आकार छोटा दिखाई दिया और एसपीजी इस पहले कदम को आगे बढ़ाते हुए ब्लू बुक में बताए गए सख्त नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के तरीके खोजेगी।

End of Feed