महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने इस वीडियो में बताया कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी कितनी जरूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महिलाओं के अधिकार और राजनीति में उनकी भागीदारी को लेकर एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने देश की नारी शक्ति से एक वादा किया था और वह उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने इस संदेश को सोशल साइट एक्स पर वीडियो के जरिेए शेयर किया है।

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी (X/@narendramodi)

महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण

दरअसल, केंद्र सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराया था। इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य राजनीति और फैसले लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इस कानून के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलने का रास्ता खुलेगा। हालांकि, इसका क्रियान्वयन जनगणना और उसके बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: KGMU में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 38 MBBS छात्र सस्पेंड

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी लगातार महिलाओं की भूमिका को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते रहे हैं। उनका कहना है कि देश की महिलाएं अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास को आगे बढ़ाने वाली शक्ति भी हैं। महिला आरक्षण को भी इसी सोच से जोड़कर देखा जाता है। इसके जरिए संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

राजनीतिक फैसलों में बढ़ेगी महिलाओं की भूमिका?

महिला आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से देश की राजनीति में चर्चा का विषय रहा है। अलग-अलग राजनीतिक दलों ने भी इसे लेकर अपनी राय रखी है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश एक बार फिर महिला आरक्षण के मुद्दे को चर्चा में ले आया है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि नारी शक्ति से किए गए इस वादे को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ती है।

End Article
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करत...

End of Feed