‘अंतहीन युद्ध को समाप्त करना होगा', पुतिन से मिले PM मोदी; यूक्रेन सहित कई मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बातचीत में पीएम मोदी ने वैश्विक चुनौतियों और युद्ध के प्रभावों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध मानवता को पीछे ले जा सकता है और रूस-यूक्रेन के बीच शत्रुता समाप्त करने के प्रयास होने चाहिए।

PM Modi meets Putin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में एसओसी शिखर सम्मेलन से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ये द्विपक्षीय वार्ता थी। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि युद्ध मानवता को पीछे ले जा सकता है। हमारी कोशिश शत्रुता खत्म करने की होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस- यूक्रेन के बीच शत्रुता समाप्त होनी चाहिए।

बिश्केक में पीएम मोदी और पुतिन के बीच हुई बातचीत।

वहीं, पुतिन ने कहा कि मोदी के व्यक्तिगत ध्यान के कारण रूस-भारत संबंध मजबूत हो रहे हैं। स्पुतनिक के अनुसार, 2025 में दोनों देशों के बीच पर्यटन आदान-प्रदान में 16% की वृद्धि हुई।

End of Feed