सांसदों से संवाद में पीएम मोदी का जोर: "जनता से जुड़िए, नवाचार लाइए, और जिम्मेदारी निभाइए"

प्रधानमंत्री मोदी का यह संवाद न केवल सांसदों को एक कार्यशैली में बदलाव लाने का आह्वान था, बल्कि यह एक सक्रिय, संवेदनशील और जवाबदेह जनप्रतिनिधि की परिकल्पना को भी रेखांकित करता है। उनके सुझावों में सीधी जनसंपर्क, पारदर्शिता, नवाचार और संवेदनशील प्रशासन की झलक दिखती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान सांसदों के अलग-अलग समूहों से मुलाकात की और उनसे सीधे संवाद किया। इस संवाद में उन्होंने सांसदों से फीडबैक लिया, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें अपने संसदीय कार्य और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

modi

उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले बीजेपी सांसदों को पीएम मोदी का गुरु मंत्र (फोटो- @narendramodi)

End of Feed