देश

'ये शक्ति है भाजपा की, हर कार्यकर्ता...', NDA वर्कशॉप में आखिरी पंक्ति में बैठे PM मोदी, रवि किशन ने शेयर की तस्वीर

एनडीए सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला में पीएम मोदी अंतिम पंक्ति में बैठे नजर आए। कार्यशाला में भाजपा के इतिहास, विकास, सांसदों की कार्यकुशलता, विकसित भारत 2027 और सोशल मीडिया उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसदों ने पीएम मोदी को जीएसटी सुधारों के लिए सम्मानित किया।

Image

भाजपा सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी की एक तस्वीर पोस्ट की।(फोटो सोर्स: Ravi Kishan X handle)

एनडीए सांसदों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला (PM Modi in NDA Karyashala) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि पीएम मोदी की तस्वीर को भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने रविवार को शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी आखिरी पंक्ति में बैठे हुए हैं।

उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा," एनडीए सांसदों की कार्यशाला में आखिरी पंक्ति में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। ये शक्ति है भाजपा की। हर कोई कार्यकर्ता भाजपा संगठन में हर कोई कार्यकर्ता है। तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी अन्य भाजपा सदस्यों के साथ कार्यशाला में अंतिम पंक्ति में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

कार्यशाला में पार्टी के विकास पर हो रही चर्चा

इस कार्यक्रम में भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार के लिए सम्मानित भी किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीटीआई ने शनिवार को बताया था कि पार्टी की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को शुरू हुई, जिसमें पार्टी के इतिहास और विकास के साथ-साथ सांसदों के लिए कार्यकुशलता बढ़ाने के पाठों सहित कई सत्र शामिल हैं।

कार्यशाला के पहले दिन दो मुख्य फोकस क्षेत्र हैं, '2027 तक विकसित भारत की ओर' और 'सांसदों द्वारा सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग', जबकि दूसरे दिन मंगलवार, 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें