PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी ने कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद, बोले- विक्रम-1 की सफलता पर देश को गर्व

PM Modi Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय सेना के साहस को नमन किया। उन्होंने 'कैच द रेन' अभियान, आईएनएस महेंद्रगिरि, डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत, खेलों में बेटियों की सफलता और केरल के संस्कृत क्लब की भी सराहना की।

PM Modi Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कर रहे हैं। हर महीने के आखिरी रविवार को होने वाले रेडियो कार्यक्रम का यह 136वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें देश के सैनिकों के हौसले, साहस और वीर सैनिकों की याद दिलाता है। इसी भावना को लेकर इस बार विशेष सौर्य यात्रा निकाली गई।

mann ki baat

पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से की बात।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज कारगिल विजय दिवस है। यह दिन हमें गर्व से भर देता है और हमारे वीर सैनिकों के असाधारण साहस की याद दिलाता है। कारगिल की ऊंची चोटियां, भीषण गर्मी, दुश्मन की चुनौती, हर परिस्थिति हमारे सैनिकों के सामने खड़ी थी, लेकिन उनका संकल्प हर चुनौती से कहीं अधिक मजबूत था। उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। आज, 'कारगिल विजय दिवस' पर, मैं सभी वीर शहीदों और साहसी सैनिकों को नमन करता हूं।

End of Feed