मनीला में PM मोदी को भेंट की गई 'बॉम्बे: ए ट्रू-ब्लू फिलिपिनो' किताब, पोस्ट शेयर कर बताया भारत-फिलिपिंस का ऐतिहासिक नाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर बताया कि मनीला में उन्हें 'बॉम्बे: ए ट्रू-ब्लू फिलिपिनो' पुस्तक भेंट की गई, जो मनीला के पूर्व मेयर रमोन डी. बगतसिंग की जीवनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए भारत और फिलिपिंस के बीच गहरे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया है। पीएम मोदी ने बताया कि मनीला दौरे के दौरान उन्हें 'बॉम्बे: ए ट्रू-ब्लू फिलिपिनो' (Bombay: A True-Blue Filipino) नामक एक खास पुस्तक भेंट की गई। यह पुस्तक मनीला शहर के सबसे लंबे समय तक मेयर रहे प्रसिद्ध जननेता रमोन डी. बगतसिंग सीनियर की जीवनी है।

modi in manila Bombay A True Blue Filipino Book

प्रधानमंत्री को किताब भेंट करते रमोन बगतसिंह के परिजन (X/@narendramodi)

मेयर बगतसिंग के बेटे और पूर्व राजदूत ने सौंपी पुस्तक

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी कि यह ऐतिहासिक पुस्तक उन्हें मेयर बागात्सिंग के सुपुत्र और भारत में फिलिपिंस के पूर्व राजदूत रमोन एस. बगतसिंग जूनियर और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भेंट की गई।

End of Feed