Video: 21 साल पहले माणा गांव से ही मोदी ने देखा था भविष्य का ये सपना, अब PM बन कर रहे पूरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 02:10 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चमोली जिले के माणा गांव में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि माणा गांव, भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है। लेकिन उनके लिए सीमा पर बसा हर गांव, देश का पहला गांव है।

पीएम मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वो बद्रीनाथ धाम गए, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और फिर उसके बाद माणा गांव पहुंचे। यह गांव चीन की सीमा से सटा है और इसका अपना पौराणिक महत्व है। कहा जाता है कि पांडव यहीं से होकर स्वर्ग गए थे। यहां पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि पर्यटन का नया युग शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वो ऐसी स्थिति ला देंगे कि पर्यटक माणा गांव तक आने लगेंगे।

2001 का दौरा

पीएम मोदी का यह दौरा, उनके 2001 के दौरे की याद दिला रहा है। तब पीएम मोदी, सिर्फ बीजेपी के एक नेता थे। गुजरात के सीएम भी नहीं थे। 13 मई 2001 को नरेंद्र मोदी माणा गांव पहुंचे थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मोदी तब पर्यटन को बढ़ावा देने की ही बात कर रहे हैं। मोदी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उत्तराखंड में पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं, करोड़ों का बाजार है। इस पर फोकस किया जाना चाहिए।

End of Feed