गांव-गांव में लगेंगे मोबाइल टावर, नेटवर्क प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने के लिए पीएम मोदी ने तय की डेडलाइन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2023, 12:15 PM IST

PM Modi in PRAGATI Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेटवर्क प्रॉब्लम से निजात दिलाने के लिए पीएम मोदी ने सभी गांवों में मोबाइल टावर लगाने की डेडलाइन तय की है। मार्च 2024 तक गांव-गांव में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। पीएम ने प्रति की एक बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि भारत के सभी गांवों में मोबाइल टावर हों।

Delhi News: देश के गांव-गांव तक मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास प्लान तैयार किया है। पीएम मोदी ने नेटवर्क से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए डेडलाइन तय कर दी है। उन्होंने सभी विभागों को ये निर्देश दिया है कि दूर-दराज के इलाकों में मोबाइल फोन नेटवर्क कवरेज हासिल करने के लिए उचित कदम उठाया जाए। पीएम ने कहा है कि मार्च 2024 तक भारत के सभी गांवों में मोबाइल टावर हों।

PM Modi Made Plan To Get Rid Of Network Problems

मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने की डेडलाइन तय।

मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने की डेडलाइन हुई तय

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रगति' की बैठक में देरी के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए मोबाइल नेटवर्क की समस्याएं खत्म करने के लिए डेडलाइन तय कर दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय लोगों की बांधों के निर्माण के संबंध में आपत्तियां हो सकती हैं, लेकिन संचार नेटवर्क को बढ़ाने के लिए वे दूरसंचार टावरों को स्थापित करने के पक्ष में हैं।

End of Feed