'मोदी दीवार बनकर खड़ा है, किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे', ट्रंप को PM का सीधा और स्पष्ट संदेश

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा, 'आजादी के बाद सभी नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था करना उस समय की सरकार के लिए एक चुनौती थी लेकिन हमारे किसानों से अथक परिश्रम से देश को कृषि के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाया...मोदी दीवार की तरह खड़ा है। हम किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।'

PM Modi Message to trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त यानी शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। लाल किले से पीएम मोदी का यह लगातार 12वां संबोधन था। करीब 100 मिनट के उनके भाषण का दायरा बहुत विस्तृत था। पीएम ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, किसान, युवा, महिला, स्पेस, तकनीक से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक को समेटा। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी कड़ा संदेश देने से नहीं चूके। पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत सरकार किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

PM Modi trump

प्रधानमंत्री ने कहा-किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। तस्वीर-AP/ANI

'मोदी दीवार की तरह खड़ा है'

End of Feed