10 कोच, 3,200 हॉर्सपावर और जीरो एमिशन... देश को आज मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें क्या है खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर करीब 25,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि हरियाणा के जींद से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाना होगी। जींद–सोनीपत रूट पर चलने वाली यह ट्रेन शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली, 10 कोच की और 3,200 हॉर्स पावर क्षमता वाली दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है।

Hydrogen Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 25,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे की सबसे बड़ी खासियत हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना होगी। प्रधानमंत्री जींद के एकलव्य स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ और फिर पंजाब के जालंधर जाएंगे, जहां कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

hydrogen train (2)

पीएम मोदी जींद से दिखाएंगे भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी। AI IMAGE

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन होगी रवाना

प्रधानमंत्री जींद रेलवे स्टेशन से जींद–सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से डिजाइन, विकसित और तैयार की गई है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से चलने वाली इस ट्रेन में हाइड्रोजन से बिजली बनाई जाती है, जिससे ट्रेन संचालित होती है। इस प्रक्रिया में केवल जलवाष्प (वाटर वेपर) निकलती है, इसलिए इससे शून्य कार्बन उत्सर्जन होता है।

End of Feed