ICC Champions Trophy 2025: ट्रॉफी जीतने वाली हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है..., टीम इंडिया जीत से गदगद हुए PM मोदी

ICC Champions Trophy 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत की बधाई दी। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को धूल चटा दी है। इसी के साथ ही 12 साल का सूखा समाप्त हो गया।

ICC Champions Trophy 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत की बधाई दी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को धूल चटा दी है। इसी के साथ ही 12 साल का सूखा समाप्त हो गया।

PM Modi Team India

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई (फोटो साभार: @BCCI)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, ''एक असाधारण मुकाबला और एक असाधारण नतीजा। आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी घर लाने के लिए हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।''

End of Feed