चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांच सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बॉलर

Champions Trophy most wickets: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के दौरान गेंद और बल्ले के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। बल्लेबाजों के तूफान के बीच गेंदबाजों ने भी जमकर विकेट चटकाए। आइए जानते हैं किन पांच गेंदबाजों ने चटकाए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट। किसके हाथ लगी गोल्डन बॉल?

Authored by: नवीन चौहानUpdated Mar 9 2025, 22:01 IST
मैट हेनरी01 / 05

मैट हेनरी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सबसे सफल गेंदबाज रहे। फाइनल में चोट की वजह से नहीं खेल पाने के बावजूद हेनरी 4 मैच में 10 विकेट के साथ टॉप पर रहे। उन्होंने 10 विकेट 16.70 के औसत से लिए। 42 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

वरुण चक्रवर्ती02 / 05

वरुण चक्रवर्ती

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज और सबसे सफल स्पिनर रहे। वरुण ने 3 मैच की 3 पारियों में 15 के औसत से 9 विकेट अपने नाम किए। 42 रन देकर 5 विकेट उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। ये प्रदर्शन उन्होंने ग्रुप दौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। फाइनल में वरुण ने 45 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

मोहम्मद शमी03 / 05

मोहम्मद शमी

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साझा रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। शमी ने 5 मैच की 5 पारियों में 24 के औसत से 9 विकेट अपने नाम किए। बांग्लादेश के खिलाफ शमी ने 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। ये टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में शमी केवल एक विकेट अपने नाम कर सके।

मिचेल सेंटनर04 / 05

मिचेल सेंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साझा रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। सेंटनर ने 5 मैच की पांच पारियों में 9 विकेट अपने नाम किए। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंटनर ने 43 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। ये उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सेमीफाइनल में उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए।

अजमतउल्लाह ओमरजई05 / 05

अजमतउल्लाह ओमरजई

अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज अजमतउल्लाह ओमरजई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। ओमरजई ने 3 मैच की 3 पारियों में 20 के औसत से 7 विकेट अपने नाम किए। 58 रन देकर पांच विकेट उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!