देश

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में भुवनेश्वर से 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार, भारतीय मुद्रा की गई जब्त

अवैध दस्तावेजों के भारत में यात्रा करने के आरोप में रविवार को 10 बांग्लादेशियों को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक (STF) रबी नारायण सत्पथी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर की।

Image

भुवनेश्वर से 10 बांग्लादेशी गिरफ्ता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhubaneswar News : बिना किसी वैध दस्तावेजों के भारत में यात्रा करने के आरोप में रविवार को 10 बांग्लादेशियों को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इनमें 6 पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (STF) रबी नारायण सत्पथी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर की। उन्होंने कहा कि वे पासपोर्ट, वीजा या किसी वैध यात्रा दस्तावेज के बिना यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने (आरोपियों ने) बताया कि वे असम के धुबुरी के निकट एक तस्कर की मदद से अवैध रूप से सीमा पार कर आये थे। सत्पथी ने कहा कि वे यहां रहने के लिए भुवनेश्वर आये थे। पुलिस ने बताया कि उनके पास से सात मोबाइल फोन, कुछ बांग्लादेशी और कुछ भारतीय मुद्रा जब्त की गई है। विदेशी अधिनियम के तहतोक मामला दर्ज किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article