देश

नीतीश के अमर्यादित बयान पर MP रैली में बरसे पीएम मोदी, कहा- 'दुनिया में बेइज्जती करवा रहे हो, कुछ तो शर्म कर लो'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 8, 2023, 05:39 PM IST

PM Modi on Nitish kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को निशाना साधा वो दमोह और गुना में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे हैं वो दमोह और गुना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, पीएम मोदी ने महिलाओं को लेकर नीतीश के बिहार विधानसभा में दिए गए बेहद अमर्यादित बयान की आलोचना करते हुए हमला बोला, कहा-विधानसभा के अंदर वहां माताएं बहनें भी मौजूद थीं, कोई कल्पना नहीं कर सकता है, ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं, कोई शर्म नहीं है उनको।

पीएम मोदी इतने पर ही शांत नहीं हुए उन्होंने आगे कहा कि INDI अलायंस का एक भी नेता ने माताओं-बहनों के इस अपमान के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला, पीएम ने जनता से सवाल किया कि जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?

महिलाओं से पूछा- वो आपकी इज्जत बचा सकते हैं?

वहीं पीएम मोदी ने वहां महिलाओं से पूछा- वो आपकी इज्जत बचा सकते हैं? आपका सम्मान या गौरव कर सकते हैं, कैसा दुर्भाग्य आया है देश का, कितने नीचे गिरोगे, दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो...

गौर हो कि बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में भाषण दिया, जिसके चलते अब वह विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। सीएम के भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विवादित बोल पर नीतीश कुमार ने मांगी माफी

वहीं बयान देने के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिए गए जनसंख्या नियंत्रण वाले विवादित अपने बयान के लिए माफी मांगी है। नीतीश कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार जी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। जब से वह बीजेपी से अलग हुए हैं, न सिर्फ राजनीतिक तौर पर बल्कि, मानसिक तौर पर भी परेशान हो गए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article