देश

सऊदी अरब की यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री मोदी, पहलगाम आतंकी हमले पर कर सकते हैं समीक्षा बैठक

Pahalgam terror attack : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा संक्षिप्त करते हुए बुधवार सुबह दिल्ली लौट आए। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पीएम ने अपनी यह यात्रा बीच में छोड़कर स्वदेश के लिए रवाना हुए।

Image

सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर गए थे पीएम मोदी।

Pahalgam terror attack : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा संक्षिप्त करते हुए बुधवार सुबह दिल्ली लौट आए। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पीएम अपनी यह यात्रा बीच में छोड़कर स्वदेश के लिए रवाना हुए। पीएम बुधवार रात में लौटने वाले थे। आतंकी हमले को देखते हुए पीएम मोदी सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भी शामिल नहीं हुए। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

मंगलवार को जेद्दा पहुंचे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचे थे। यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी तथा ऐतिहासिक तटीय शहर जेद्दा की पहली यात्रा थी।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं पीएम

समझा जाता है कि पीएम मोदी कैबिनेट के मंत्रियों, सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा बैठक कर सकते हैं। सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की भी बैठक हो सकती है। हमले के बाद पीएम लगातार गृह मंत्री अमित शाह के साथ संपर्क में हैं। पीएम के निर्देश पर गृह मंत्री मंगलवार शाम श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। शाह बुधवार को बैसारण घाटी जाएंगे जहां आतंकियों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाईं।

राहुल गांधी ने अमित शाह से की बात

इस क्रूर आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘उन्हें (आतंकवादियों को) बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है तथा यह और भी मजबूत होगा।' इस बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जो अभी विदेश में हैं, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ एकजुटता जाहिर की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें