पीएम मोदी ने झारखंड को दी 36 हजार करोड़ की सौगात, बोले- 'मोदी की एक और गारंटी पूरी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 01:15 PM IST

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में कहा कि मैंने यह संकल्प लिया था कि सिंदरी में बंद पड़े खाद कारखाने को पुनर्जीवित करूंगा। यह मोदी की गारंटी थी और आज यह गारंटी पूरी हुई है।

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड के सिंदरी से करीब 36 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया। उन्होंने सिंदरी में हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड का नया संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसे भारत की आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बताया।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने चतरा जिले के नॉर्थ कर्णपुरा में एनटीपीसी की 660 मेगावाट की क्षमता वाली विद्युत उत्पादन इकाई और रामगढ़ जिले के नॉर्थ उरीमारी में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कोल हैंडलिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया। उन्होंने देवघर से गोड्डा को जोड़ने वाली नई रेल लाइन एवं टोरी शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन को लोकार्पित किया और देवघर-डिब्रूगढ़ के बीच नई ट्रेन, टाटा बादमपहाड़ डेली मेमू ट्रेन को भी रवाना किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने रेलवे की सात परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

End of Feed