देश

यूपी में डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी है...राहुल गांधी का योगी सरकार पर हमला

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 1, 2024, 01:42 PM IST

राहुल ने ने आरोप लगाया कि मोदी मीडिया द्वारा गढ़ी गई झूठी छवि से बाहर निकल कर अब सच्चाई देखने का वक्त है, डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी है।

Image

राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा और मोदी मीडिया मिल कर कैसे झूठ का कारोबार कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था उसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

राहुल ने उठाए अपराध के मुद्दे

राहुल ने दावा किया, कहीं पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव, तो कहीं ईंटों से कुचल कर हत्या की वारदात। कहीं भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू कैंपस में सामूहिक दुष्कर्म का दुस्साहस, तो कहीं न्याय न मिलने पर आत्महत्या को मजबूर महिला जज। ये उस प्रदेश का हाल है जिसकी कानून-व्यवस्था का गुणगान करते मोदी मीडिया थकता नहीं है।

कानून-व्यवस्था पर घेरा

उन्होंने कहा, हाल ही में रामपुर में आंबेडकर स्मारक की मांग पर 10वीं की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र की हत्या यूपी की जर्जर कानून-व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है। राहुल गांधी का कहना है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपाई तंत्र और अपराधियों के इस गठबंधन के खिलाफ आज हर जिले, हर तहसील में विरोध प्रदर्शन कर न्याय की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी मीडिया द्वारा गढ़ी गई झूठी छवि से बाहर निकल कर अब सच्चाई देखने का वक्त है, डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी है। (भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!