देश

अब नए अंदाज में देखिए 'देखेगा नवभारत, जीतेगा भारत' प्रतियोगिता, ये हैं नियम और शर्तें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 01:19 PM IST

Dekhega Navbharat Jeetega Navbharat: भारत में रहने वाले हिंदुस्तानी नागरिक ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में यदि आप हिस्सा ले रहे हैं तो यह माना जाएगा कि आपने इस कार्यक्रम से जुड़े नियम एवं शर्तों को पढ़, समझ लिया है।

Image

प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलते हैं इनाम।

Dekhega Navbharat Jeetega Navbharat: अपने धारदार तेवरों के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका टाइम्स नाउ नवभारत एक बार फिर अपना मशहूर कार्यक्रम 'देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' लेकर आया है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले लोग कार, बाइक, मोबाइल, लैपटॉप, बैग, ब्लूटूथ स्पीकर और अमेजन वाउचर जैसे कई आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। प्रतियोगिता में यदि आप हिस्सा ले रहे हैं तो यह माना जाएगा कि आपने इस कार्यक्रम से जुड़े नियम एवं शर्तों को पढ़, समझ लिया है और आप इन्हें स्वीकार करते हैं।

ये नियम, शर्तें और दिशानिर्देश ('टर्म्स') बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड ("बीसीसीएल") की ओर से अपने हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाउ नवभारत (इसे 'चैनल' के रूप में संदर्भित किया जाएगा) के लिए आयोजित और संचालित प्रतियोगिता पर लागू और शासित हैं। आप इस दस्तावेज़/पोस्ट/वेबसाइट/प्रतियोगिता में भाग लेकर ('आप/'प्रतिभागी/प्रतिभागी') इन शर्तों का पालन करने और बाध्य होने के लिए सहमत हैं। बीसीसीएल बिना किसी पूर्व सूचना के इन शर्तों को संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। ऐसे में आपको यह सलाह दी जाती है कि आप नियमित रूप से इन शर्तों की समीक्षा (पढ़ें और समझें) करें। अगर आप किसी भी नियम और उसमें किए गए किसी भी संशोधन से असहमत हैं तब आपको इस साइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और/या प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। यहां भागीदारी स्वैच्छिक और वैकल्पिक है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article