PM मोदी ने पहले 'मेक इन इंडिया सेमीकंडक्टर प्लांट' का किया उद्घाटन; कहा-AI सदी का रेगुलेटर बनेगी माइक्रो-चिप

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की पहली 'सेमीकंडक्टर असेंबली,टेस्ट और पैकेजिंग'(ATMP) यूनिट की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर की ताकत के लिए लंबे समय से पहचाने जाने वाला भारत अब हार्डवेयर क्षेत्र में भी अपनी पहचान मजबूती से बना रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की पहली 'सेमीकंडक्टर असेंबली,टेस्ट और पैकेजिंग'(ATMP) यूनिट का उद्घाटन किया। यह प्लांट भारत में पहली ऐसी इकाई है,जहां से'मेड-इन-इंडिया'सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का उत्पादन और निर्यात शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 22,500 करोड़ रुपये से अधिक है और यह भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में एक महत्वपूर्ण केंद्र बना देगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब सिर्फ सॉफ्टवेयर ही नहीं,बल्कि हार्डवेयर और सेमीकंडक्टर निर्माण में भी वैश्विक पहचान बना रहा है। उन्होंने इसे भारत-अमेरिका तकनीकी साझेदारी और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

PM MODI

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टकर प्लांट'का किया उद्घाटन (फोटो- PTI)

‘AI रेवोल्यूशन की सदी में सेमीकंडक्टर है ब्रिज’

प्रधानमंत्री ने कहा कि 20वीं सदी इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन की थी,जहां फैक्ट्रियों और मशीनों ने देशों की तकदीर बदली। लेकिन 21वीं सदी AI रेवोल्यूशन की है और सेमीकंडक्टर इस बदलाव का सबसे अहम पुल है। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सदी का रेगुलेटर ऑयल था,तो इस सदी का रेगुलेटर माइक्रो-चिप होगी। उन्होंने जोर दिया कि AI और चिप टेक्नोलॉजी की सुरक्षित सप्लाई चेन के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम कर रहे हैं। AI समिट के बाद यह प्रोजेक्ट भारत की टेक्नोलॉजी लीडरशिप के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

End of Feed