अब 'मोदी की गारंटी' की हर तरफ चर्चा, पीएम मोदी ने केरल में INDI गठबंधन पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2024, 06:35 PM IST

PM Narendra Modi: त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब तो मोदी की गारंटी को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है।

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल के त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, इन पार्टियों ने महिला आरक्षण विधेयक में देरी की जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित किया।

PM Modi in Kerala

केरल में प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने यहां महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, अफसोस की बात है कि आजादी के बाद वामपंथी दलों और कांग्रेस की सरकारों ने हमारी महिलाओं की ताकत को कम आंका।

End of Feed