देश

PM मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्यों के लोगों को दी बधाई

Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्यों के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों द्वारा की गई तेज प्रगति की सराहना की। महाराष्ट्र और गुजरात की गिनती देश के समृद्ध राज्यों में की जाती है और इनका गठन 1960 में तत्कालीन बॉम्बे स्टेट से अलग करके किया गया था।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्यों के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों द्वारा की गई तेज प्रगति की सराहना की। महाराष्ट्र और गुजरात की गिनती देश के समृद्ध राज्यों में की जाती है और इनका गठन 1960 में तत्कालीन बॉम्बे स्टेट से अलग करके किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब कोई महाराष्ट्र के बारे में सोचता है, तो ‘‘उसका गौरवशाली इतिहास और लोगों का साहस हमारे दिमाग में आता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य प्रगति का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है और इसके साथ ही अपनी जड़ों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

'नई ऊंचाइयां छूता रहे राज्य'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘राज्य ने अपनी संस्कृति, उद्यमशीलता की भावना और गतिशीलता के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है। गुजरात के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे, ऐसी कामना करता हूं।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article