प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी, माओवाद की समस्या को खत्म करने का दिया श्रेय

प्रधानमंत्री ने कहा कि माओवाद की समस्या को खत्म करने और नशामुक्त समाज बनाने के सरकार के सपने को साकार करने की दिशा में शाह की उपलब्धियां विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

PM Modi greets Amit Shah on birthday- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रशासनिक समझ से देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी हुई है। वर्ष 2019 से देश के गृह मंत्री का पद संभाल रहे शाह बृहस्पतिवार को 62 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी प्रशासनिक समझ ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है।

Shah amit

पीएम मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

माओवाद की समस्या को खत्म करने का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि माओवाद की समस्या को खत्म करने और नशामुक्त समाज बनाने के सरकार के सपने को साकार करने की दिशा में शाह की उपलब्धियां विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले, ताकि वह जनता की सेवा करते रहें। शाह ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, आपके सराहना भरे शब्द देश को गौरव, समृद्धि और प्रगति की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए काम करते रहने के हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।

End of Feed