ITBP Raising Day 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, 'हिमवीरों' के समर्पण और बलिदान को सराहा

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हिमवीरों के अदम्य साहस, असाधारण वीरता और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल के सभी जवानों और उनके परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने बर्फीली चोटियों पर तैनात आईटीबीपी के जवानों, जिन्हें सम्मान से 'हिमवीर' कहा जाता है, के अदम्य साहस, समर्पण और निष्काम सेवा भावना की सराहना की।

PM Modi posts on

PM मोदी ने X पर लिखा संदेश (चित्र साभार: X/@narendramodi)

PM मोदी ने किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए 'हिमवीरों' के जज्बे को नमन करते हुए लिखा कि "आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आईटीबीपी के 'हिमवीरों' ने अपनी असाधारण वीरता के माध्यम से एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने हमेशा उल्लेखनीय दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का मजबूती से सामना किया है। उनकी निष्काम सेवा और महान बलिदान पूरे देश के लिए अत्यंत प्रेरणा का स्रोत हैं।"

ITBP मुख्य रूप से भारत-चीन सीमा यानी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैले विशाल उच्च हिमालयी क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात देश का एक प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPR) है। विषम परिस्थितियों, माइनस डिग्री तापमान, बर्फीले तूफानों और खतरनाक भूभागों में तैनात रहने के कारण इस बल के बहादुर जवानों को 'हिमवीर' कहा जाता है। प्रधानमंत्री अक्सर बल की उनके काम करने के तरीके का जिक्र करते रहे हैं, जिसके तहत जवान न केवल सीमाओं की रक्षा करते हैं बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और राहत अभियानों में भी सबसे आगे रहकर आम नागरिकों की जान बचाते हैं।

End of Feed