तेलंगाना को PM Modi ने दिया 8000 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा, बिजली से लेकर स्वास्थ्य तक मिले प्रोजेक्ट्स

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 3, 2023, 05:49 PM IST

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में स्वास्थ्य अवसंरचना को गति देने के प्रयासों के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत पूरे राज्य में गहन चिकित्सा सुविधा के 20 प्रखंडों का शिलान्यास किया।

पीएम मोदी मंगलवार को एक बार फिर तेलंगाना पहुंचे और इस चुनावी राज्य को एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स का तोहफा दे डाला। पीएम मोदी ने आज तेलंगाना में कुल 8000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलांन्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी एक रोड शो में भी शामिल हुए। इस दौरान जमकर मोदी-मोदी के नारे लगे।

End of Feed