देश

दिल्ली पुलिस ने न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को UAPA के तहत गिरफ्तार किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 11:30 PM IST

Newsclick Raid: न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ सहित 2 गिरफ्तार, कुछ पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल जब्त, ऑफिस भी सील कर दिया है।

Image

न्यूजक्लिक पर दिल्ली पुलिस की रेड

Photo : ANI

Newsclick Raid: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आतंकवाद रोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के साथ ही फर्म में शेयरधारक अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है, न्यूजक्लिक और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 परिसरों पर दिनभर चली छापेमारी और पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

गौर हो कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार सुबह छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल ने एक नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी समाचार पोर्टल के वित्त पोषण के स्रोतों की जांच के तहत कंपनी के परिसरों पर छापे मारे थे। दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल केंद्रीय एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर छापे मार रहा है।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने न्यूजक्लिक के कुछ पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल फोन का डंप डेटा बरामद किया गया है।

न्यूजक्लिक के एक वरिष्ठ पत्रकार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन ले लिया। एक अन्य पत्रकार ने भी एक्स पर लिखा कि अंतत: मेरे फोन से आखिरी ट्वीट। दिल्ली पुलिस मेरा फोन जब्त कर रही है।

प्रेस क्लब ने जताई चिंता

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया पीसीआई ने एक्स के जरिये कहा कि वह न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकारों एवं लेखकों के घरों पर छापेमारी को लेकर बहुत चिंतित है। उसने कहा, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकारों और लेखकों के घरों पर की गई कई छापेमारी से बेहद चिंतित है। हम घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और एक विस्तृत बयान जारी करेंगे। पीसीआई ने कहा, हम पत्रकारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और सरकार से मांग करते हैं कि वह इस संबंध में विस्तार से जानकारी दे।

चीनी फंडिंग का सामने आया था मामला

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अगस्त में न्यूजक्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से शहर पुलिस की उस याचिका पर उनका रुख पूछा था, जिसमें कथित रूप से गैरकानूनी विदेशी धन मिलने के मामले में उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देने के पहले के आदेश को रद्द करने की अपील की गई थी। यह वेबसाइट भारत में चीन समर्थक प्रचार के लिए अमेरिकी करोड़पति नेविले रॉय सिंघम से कथित तौर पर धन प्राप्त करने को लेकर हाल में सुर्खियों में आई थी। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने द न्यूयॉर्क टाइम्स की जांच का हवाला देते हुए हाल में दावा किया था कि न्यूजक्लिक के धन के लेन-देन की जांच से भारत विरोधी एजेंडे का पता चला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम