देश

Earthquake: नेपाल से लेकर दिल्ली तक हिली धरती, एक के बाद एक लगे भूकंप के झटके, जानिए कहां हुआ सबसे ज्यादा असर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 4, 2023, 01:09 AM IST

Earthquake: ​भूकंप के दो झटके - पहला 4.6 की तीव्रता के साथ और दूसरा 6.2 की तीव्रता के साथ - लगभग आधे घंटे के अंतराल में आए। एनसीएस के अनुसार, भूकंप की उत्पत्ति नेपाल में हुई थी।

Earthquake: मंगलवार दोपहर दिल्ली से लेकर नेपाल की धरती अचानक से हिल उठी। एक के बाद एक भूकंप के तेज झटके लगे।दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि मंगलवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

लगे दो झटके

भूकंप के दो झटके - पहला 4.6 की तीव्रता के साथ और दूसरा 6.2 की तीव्रता के साथ - लगभग आधे घंटे के अंतराल में आए। एनसीएस के अनुसार, भूकंप की उत्पत्ति नेपाल में हुई थी। एनसीएस ने कहा कि पहला झटका दोपहर 2:15 बजे आया जबकि दूसरा झटका 2:51 बजे आया। एनसीएस ने कहा- "भूकंप का केंद्र नेपाल में था और गहराई पांच किलोमीटर थी। भूकंप की तीव्रता: 6.2, 03-10-2023, 14:51:04, अक्षांश: 29.39 और देशांतर : 81.23, गहराई: 5 किमी, स्थान: नेपाल।"

कहां-कहां लगे झटके

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में कई लोग भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर अपनी इमारतों से बाहर निकल आए, जो एक मिनट से अधिक समय तक चले। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर देहरादून में लोग अपनी इमारतों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में आज दोपहर 2:51 बजे रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।

जयपुर में भूकंप

जयपुर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। दोपहर करीब दो बजकर 55 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए और लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेपाल में भूकंप

नेपाल में इस भूकंप का केंद्र था। नेपाल में भूकंप का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला है। कई घर टूट गए हैं। भूकंप का झटका नेपाल के सुदूर पश्चिम क्षेत्र में महसूस किया गया। भूकंप के कारण बझांग में कुछ घर नष्ट हो गये हैं।

अहमदाबाद तक महसूस हुए झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार प्रजापति ने आज आए भूकंप पर कहा- "भूकंप पश्चिमी नेपाल में आया, जो हमारे उत्तराखंड क्षेत्र के पास का क्षेत्र है... यह 6.2 तीव्रता का भूकंप था जो 5 किमी की उथली गहराई पर था। हमने दो झटके दर्ज किए हैं... दिल्ली क्षेत्र में, तीव्रता थी 3...हमें लोगों से प्रतिक्रियाएं मिली हैं कि यह उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, लखनऊ क्षेत्र, जयपुर क्षेत्र में महसूस किया गया। अहमदाबाद क्षेत्र में भी कुछ लोग हमें बता रहे हैं कि उन्होंने इसे वहां महसूस किया..."

उत्तराखंड में कई जगह भूकंप के झटके

उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार सहित अनेक स्थानों पर मंगलवार दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि फिलहाल प्रदेश में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह