SCO बैठक के बाद भारत के लिए हुए रवाना PM Modi, कहा-'चीन की सार्थक यात्रा का समापन हुआ...'

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन के 'सफल आयोजन' के लिए राष्ट्रपति शी, चीन सरकार और देश की जनता के आभारी हैं। मोदी की चीन यात्रा सात साल के अंतराल के बाद हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन की 'सार्थक' यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए।इस यात्रा के दौरान मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit) शिखर सम्मेलन में भाग लिया और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

pm modi

SCO बैठक के बाद भारत के लिए हुए रवाना PM Modi (फोटो:X)

मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में यहां आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक 'पोस्ट' में कहा कि उन्होंने यहां 'प्रमुख वैश्विक मुद्दों'को लेकर भारत के रुख पर जोर दिया।

End of Feed