देश

दूल्हा, नाच-गाना और बांस, जब PM मोदी ने सुनाई 'विचित्र कानूनों' की कहानी, 'लुटियन गैंग' पर कसा तंज

NXT Conclave 2025 : एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'लुटियन्स दिल्ली' और 'खान मार्केट गैंग' पर निशाना साधा। पीएम बीते समय में व्यक्तिगत आजादी के मुद्दों पर उनकी लंबी समय तक चुप्पी पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने उन भारतीय कानूनों का भी जिक्र किया जो कि 'विचित्र' थे।

Image

एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ।

NXT Conclave 2025 : एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'लुटियन्स दिल्ली' और 'खान मार्केट गैंग' पर निशाना साधा। पीएम बीते समय में व्यक्तिगत आजादी के मुद्दों पर उनकी लंबी समय तक चुप्पी पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने उन भारतीय कानूनों का भी जिक्र किया जो कि 'विचित्र' थे। पीएम ने कहा कि सरकार में आने के बाद उन्होंने इन कानूनों को खत्म किया। वह समझ नहीं पा रहे थे कि इतने सालों से ये कानून देश में चल क्यों रहे हैं । कोई इन पर सवाल नहीं उठाया, यह बात उनकी समझ से परे है।

‘लुटियन जमात’ पर तंज

‘लुटियन जमात’ और ‘जनहित याचिका के ठेकेदार’पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा कि वे हर चीज के लिए अदालत जाते हैं, लेकिन ऐसे कानून पर चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने कहा कि तब वे आजादी के बारे में नहीं सोचते थे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के एक कानून के तहत 10 या उससे अधिक लोगों के नृत्य करने को अपराध माना गया था और यह कानून तब तक लागू रहा जब तक कि उनकी सरकार ने इसे निरस्त नहीं कर दिया। पीएम ने कहा कि देश में बांस कांटने पर भी सजा हो जाती थी। सरकार के लोग बांस को भी वृक्ष मानते थे। वृक्ष काटने पर जो कानून लागू होता था वही कानून बांस कांटने के लिए भी था। पीएम ने कहा कि वह समझ नहीं पाए कि ऐसा क्यों है।

देश की असली कहानियां दुनिया तक पहुंचनी चाहिए-पीएम

मोदी ने कहा कि देश ‘सेमीकंडक्टर’ और विमानवाहक पोत बना रहा है तथा इसके मखाना और बाजरा जैसे ‘सुपरफूड’ (न्यूनतम कैलोरी और अधिकतम पोषक तत्व वाले खाद्य पदार्थ), आयुष उत्पाद तथा योग को दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रमुख ऑटोमोबाइल उत्पादक बन गया है और इसका रक्षा निर्यात बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि भारत को बिना किसी लीपा-पोती के वैसा ही पेश किया जाना चाहिए जैसा वह है। उन्होंने कहा कि इसे किसी तरह के दिखावे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की असली कहानियां दुनिया तक पहुंचनी चाहिए।

रंग ला रहा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान

पीएम ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान अब रंग ला रहा है क्योंकि भारतीय उत्पाद वैश्विक हो रहे हैं और दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। मोदी ने ‘एनएक्सटी’ सम्मेलन में ‘न्यूजएक्स वर्ल्ड’ चैनल के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि दुनिया दशकों तक भारत को अपने ‘बैक ऑफिस’ के रूप में देखती रही, लेकिन देश अब दुनिया के कारखाने के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत कार्यबल नहीं बल्कि एक ‘विश्व शक्ति’है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article