PM Modi: पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर भारत की जीत की दी बधाई, बोले- 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 07:28 AM IST

PM Modi: पीएम मोदी ने विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत की भी बधाई दी। उन्होंने कहा, भारत ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में बहुत ही शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, भारतीय टीम का दबदबा रहा।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत 2036 ओलंपिक का आयोजन देश में करने के लिये अपने प्रयासों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा क्योंकि यह 140 करोड़ भारतीयों का सपना है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा, मैं आपके सामने 140 करोड़ भारतीयों की भावना रखना चाहूंगा। भारत अपनी धरती पर 2036 के ओलंपिक का आयोजन के प्रयासों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा, यह 140 करोड़ भारतीयों का सपना है, उनकी आकांक्षा है। इस सपने को हम आपके सहयोग से पूरा करना चाहते हैं। इससे पहले भारत 2029 में होने वाले युवा ओलंपिक की मेजबानी का भी इच्छुक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा , मुझे विश्वास है कि भारत को आईओसी का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा। भारत बड़े स्तर पर वैश्विक आयोजन की मेजबानी के लिये तैयार है। यह दुनिया ने जी20 की मेजबानी के दौरान देखा है। उन्होंने आगे कहा, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का 141वां सत्र भारत में होना बहुत ही खास है। 40 साल बाद भारत में आईओसी का सत्र होना हमारे लिये बहुत गौरव की बात है।

End of Feed