केन्द्र सरकार के 100 दिन पूरे होने को लेकर सभी मंत्रालयों को दिए खास निर्देश, जाने आम जनता कैसे होगा फायदा

Central Government: मोदी सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को खास निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, केन्द्र सरकार ने कहा कि सभी मंत्रालय और विभाग एक-एक ऐसी प्रभावशाली परियोजनाओं की पहचान करें जिन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में लागू किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • केन्द्र सरकार ने सभी मंत्रालयों को दिए खास निर्देश
  • मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में आ सकती है खास परियोजनाएं
  • मोदी सरकार 15 अगस्त को कर सकती है इन परियोजनाओं की घोषणा

Modi Government: केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के शीर्ष नौकरशाहों को निर्देश दिया गया है कि वे एक-एक ऐसी प्रभावशाली परियोजनाओं की पहचान करें, जिन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में लागू किया जाएगा। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी सचिवों को भेजे पत्र में यह भी कहा कि मंत्रालयों और विभागों को अपनी नीतियों और योजनाओं को तैयार करने और लागू करने में संपूर्ण सरकार के नजरिये को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत को कम से कम समय में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

PM Modi

केन्द्र सरकार ने सभी मंत्रालयों को दिए खास निर्देश

सभी मंत्रालय और विभागों को सरकार का खास निर्देश

पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय, विभाग जरूरी मंजूरी पाने के बाद उनके द्वारा तैयार 100 दिन के एजेंडे में कार्यो को लागू करने के लिए कदम उठाएंगे। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने पत्र में कहा कि प्रत्येक मंत्रालय और विभाग 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी के संबोधन के दौरान घोषित पंच प्रण के तहत लागू करने के लिए योजनाएं तैयार करेंगे।

End of Feed