मेरा सौभाग्य है कि मैं नौसेना के वीर जवानों के साथ दिवाली मना रहा हूं- INS विक्रांत पर पहुंचे PM मोदी

पीएम मोदी इस बार की दिवाली INS विक्रांत पर मना रहे हैं। यहां वो नौसेना के जवानों के बीच दिवाली मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने INS विक्रांत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा और कारवार के तट पर INS विक्रांत पर दिवाली मनाते हुए कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि इस बार मैं नौसेना के आप सभी बहादुर जवानों के बीच दिवाली का यह पावन त्योहार मना रहा हूं"।

pm modi

नौसेना के जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली (फोटो- @narendramodi)

सेना की पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय थल, जल और वायु सेना के असाधारण समन्वय ने पाकिस्तान को तेजी से आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “आईएनएस विक्रांत सिर्फ एक युद्धपोत नहीं, बल्कि यह 21वीं सदी के भारत की मेहनत, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प का भी एक जीवंत उदाहरण है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि तीनों सेनाओं के बीच असाधारण तालमेल के कारण ही ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को जल्दी घुटने टेकने पड़े।

End of Feed