PM Modi Address To Nation: देश की बहन बेटियों से PM मोदी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोले- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए देश हित सर्वोपरि है।लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सब कुछ हो जाता है, दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को, देशहित को... इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। इस बार भी यही हुआ है। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है।

Pradhanmantri Narendra Modi Ka Bhashan (नरेंद्र मोदी स्पीच): महिला आरक्षण विधेयक के संसद से गिरने के बाद आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने संसद में महिलाओं को आरक्षण देने का विधेयक पारित न करा पाने के लिए आधी आबादी से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि आज मैं अपनी बहनों और बेटियों से बात करने के लिए आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं-बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं।

पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी।

पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी।

जब बिल गिरा तो विपक्षी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए देश हित सर्वोपरि है।लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सब कुछ हो जाता है, दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को, देशहित को... इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। इस बार भी यही हुआ है। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है। मुझे देख कर दुख हुआ जब ये नारी हित का प्रस्ताव गिरा.. तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसी परिवार वादी पार्टियों खुशी से तालियां बजा रही थीं।

End of Feed